फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में कुछ भी हो जाए पाक से रहेगी दोस्ती: चीन

Wed, 22 May 2013 08:37 PM IST
नई दिल्ली/इस्लामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की यात्रा पूरी करने के बाद चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की ओर से चीनी प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित लंच के दौरान ली ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात कैसे हैं।

चीन पाकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी में सहयोग को मजबूत बनाने के लिए काम करता रहेगा।’

ली ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते दोस्ताना रिश्ते चीनी सरकार की स्थायी नीति में शामिल है।

गर्मजोशी से स्वागत
अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रीय स्थिरता और विकास की दिशा में चीन अपने ‘लौह मित्र’ पाकिस्तान को सहयोग जारी रखेगा।

ली के पाक पहुंचने पर इस्लामाबाद के पास मिलिट्री एयरबेस पर राष्ट्रपति जरदारी और प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। ली (57) के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने आधिकारिक यात्रा के लिए पाकिस्तान को चुना जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह संदेश जाए कि दुनिया में कुछ भी घटित हो चीन का पाकिस्तान से संबंध और भी मजबूत होता रहेगा।
विज्ञापन


उनका देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नवाज शरीफ से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। चीनी प्रधानमंत्री को पाकिस्तान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें