फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में 334 बार घुसपैठ कर चुका है चीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी सेना इस साल 334 बार भारतीय सीमा में घुसपैठ कर चुका है। 2010 से 2013 के बीच भारत-चीन सीमा से पड़ोसी मुल्क की सेना ने कुल 1278 बार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया कि 4 अगस्त, 2014 तक पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी 334 पर घुसपैठ कर चुकी है। जबकि 2013 में 411 बार, 2012 में 426, 2011 में 213 और 2010 में 228 बार चीनी सेना यह प्रयास कर चुकी है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन एलएसी पर असमंजस की स्थिति की वजह से हुआ है।

जून तक हो चुके हैं 308 सांप्रदायिक दंगे

इसके साथ ही राज्यसभा में बुधवार को गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस साल जून तक महाराष्ट्र में 51, कर्नाटक में 44, राजस्थान में 33, बिहार में 32 और गुजरात में 26 सांप्रदायिक दंगों की घटनाएं हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल देश में 823 दंगे हुए, जिनमें से अकेले उत्तर प्रदेश में 247 घटनाएं हुईं।

इसके अलावा महाराष्ट्र में 88, मध्य प्रदेश में 84, कर्नाटक में 73, गुजरात में 68, बिहार में 63 और राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा की 52 घटनाएं हुईं। जबकि साल 2012 में सांप्रदायिक हिंसा की 668 घटनाएं हुईं, जिनमें से 118 घटनाएं यूपी में हुईं।
विज्ञापन

आईएसआईएस से कोई खतरा नहीं

वहीं आईएसआईएस के सवाल पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि इराक के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से भारत को कोई खतरा नहीं है।

केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा, ‘आईएसआईएस द्वारा भारतीय शहरों में हमले करने के खतरे संबंधी कोई भी खुफिया जानकारी नहीं है।’ यह आतंकी संगठन वर्तमान में इराकी सेना से लड़ने में लगा हुआ है।

मंत्री ने कहा कि देश में आतंकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए खुफिया एजेंसियां आपस में मिलकर काफी प्रभावी तरीके से काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें