चीन से चलकर एक मालगाड़ी ने दुनिया का सबसे लम्बा रास्ता तय किया है। इस ट्रेन ने यह सफर 9 दिसंबर मंगलवार को स्पेन के मैड्रिड पहुंचकर पूरा किया है। इस पूरी यात्रा के दौरान इस ट्रेन ने एशिया और यूरोप के कुल सात देशों को पार किया है।
पूरी यात्रा की कुल दूरी 13,000 किलोमीटर है। यह ट्रेन 18 नवंबर को चीन के इंटरनेशनल कमोडिटी हब यिवु (Yiwu) से चली थी, जो 9 दिसंबर को अपने गंतव्य पर पहुंची। इस तरह से इस ट्रेन ने 13 हजार किलोमीटर की यह दूरी 21 दिनों में पूरी की है।