फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मिड-डे मील खाकर 75 बच्चे बीमार

Thu, 05 Sep 2013 01:47 AM IST
बदायूं/आजमगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर एक बार फिर प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन


बदायूं जिले के गांव बिरियाडांडी के मजरा अगोड़ी के प्राथमिक स्कूल में बुधवार को दोपहर के भोजन में बनी खीर खाने से 58 बच्चे और एक शिक्षा मित्र बीमार हो गया।

गंभीर हालत में 16 बच्चों और एक शिक्षामित्र को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। एसडीएम वैभव मिश्र ने स्कूल पहुंचकर बर्तन और रसोई का सामान सील करा दिया है।
विज्ञापन


बच्चों की उपस्थिति समेत स्कूल के कई अभिलेख भी कब्जे में ले लिए गए हैं। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है।

दातागंज तहसील क्षेत्र के मजरा अगोड़ी के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बच्चों को मध्यावकाश में खीर बांटी गई। खीर बांटने से पहले शिक्षा मित्र प्रभाकर ने खीर खाकर देखी थी।

खीर खाने के बाद पहले दो बच्चों को चक्कर आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद अन्य बच्चों को भी चक्कर आने लगे। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। खबर गांव तक पहुंची तो ग्राम प्रधान अभिषेक समेत लोग स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा कर दिया।

उधर, आजमगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद के गृह ब्लाक बिलरियागंज के बघैला गांव में एक ही परिसर में संचालित तीन विद्यालयों के 15 बच्चे बुधवार को मिड-डे मील का भोजन करने के बाद बीमार पड़ गए। इन सभी को उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन


इन्हें सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। सीएचसी के प्रभारी डॉ. बीके सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि भोजन में कोई जहरीला पदार्थ हल्का मात्रा में गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें