फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सर्जरी झेल चुकी इस बच्ची को चाहिए आपकी मदद

Wed, 22 Oct 2014 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पैदा होने के बाद से लेकर अब तक 21 सर्जरी झेल चुकी साढ़े तीन साल की मासूम त्वीषा मकवाना जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। जन्म से ही उसके मुंह और पेट के बीच ग्रास नली की लंबाई पूरी नहीं है। इसके चलते वह कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ है।
विज्ञापन


पैसे का अभाव उसकी दिक्कतें और बढ़ा रहा है। उसकी मदद को बढ़ने वाले सैकड़ों हाथ भी जिंदगी की जंग में कम पड़ रहे हैं। ऐसे में अब त्वीषा की मां स्वीटी ने मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती त्वीषा की हालत सुधारने में डॉक्टरों को सफलता नहीं मिल सकी है। केवल अमेरिका में होने वाले उपचार पर ही सुधार की उम्मीद टिकी हुई है। हालांकि त्वीषा की मां स्वीटी के पास अपनी बच्ची को बचाने के लिए पैसों का अभाव है।
विज्ञापन


घरेलू हिंसा की शिकार स्वीटी को उसके एनआरआई पति ने त्वीषा के जन्म के पांच माह बाद ही छोड़ दिया था। स्वीटी तब से अपने दम पर बच्ची के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। त्वीषा के इलाज के लिए डॉक्टरों ने करीब सात करोड़ रुपये का खर्च बताया है। अब तक महज दो करोड़ रुपये की व्यवस्था हो सकी है। ऐसे में अब स्वीटी की उम्मीदें मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों पर टिक गई हैं।

हाल में ही त्वीषा के इलाज के लिए बॉलीवुड फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने एक लाख रुपये का योगदान दिया है। मुंबई के एक संभ्रांत परिवार ने 6 लाख रुपये की राशि दी है।

स्वीटी को उम्मीद है कि अगर ऐसे ही बड़ी सहयोग राशि मिलती रही तो त्वीषा की जिंदगी के साथ उनकी जिंदगी में भी रंग भर सकता है। त्वीषा के लिए http://twishamakwana.com/Donation.aspx पर सहयोग राशि का योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें