फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्चे की मौत, भीड़ ने जलाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बेकाबू कार ने फुटपॉथ पर मछली बेच रहे दो दुकानदारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में कार की बोनट में फंसकर 20 मीटर तक घिसटने के बाद दस साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। एक दुकान से टकराकर रुकने के बाद कार चालक और उसके दो साथी भाग निकले।

आसपास के लोगों ने घायल दुकानदारों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही कार में आग लगा दी। घटना के बाद आधे घंटे तक तारामंडल मार्ग पर आवागमन ठप रहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाने के बाद सपा का झंडा लगी कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


गोपलापुर के रहने वाले मदन पासवान तारामंडल रोड पर एलआईसी आफिस के पास फुटपाथ पर मछली बेचते हैं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह कक्षा तीन में पढ़ने वाले अपने बेटे राहुल (10) के साथ दुकान लगाने पहुंचे। 4:30 बजे वह जमीन पर प्लास्टिक बिछा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया

इसी बीच रामगढ़ताल पुलिस चौकी की तरफ से एक बेकाबू कार सड़क क्रास कर दाईं तरफ पटरी पर चली आई। पिता-पुत्र को टक्कर मारने के बाद बगल में मछली बेच रहे खोराबार, रामगढ़ के फरसहिया निवासी गोलू निषाद (22) को भी घायल कर दिया।

कार की बोनट में फंसकर राहुल 20 मीटर घिसटता चला गया। उधर, चिकन की दुकान से टकराकर कार रुकते ही चालक और पीछे की सीट पर बैठे उसके दो साथी भाग निकले।

आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल मदन, उनके बेटे राहुल और दूसरे दुकानदार गोलू को टेंपो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसमें आग लगा दी और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस कारण शाम 4:45 से 5:15 बजे तक तारामंडल रोड पर गाड़ियों का आवागमन ठप रहा। एसपी (सिटी) के साथ पहुंचे एसओ कैंट, एसओ खोराबार ने बल प्रयोग कर लोगों को सड़क से हटाया।

फायर ब्रिगेड के आग बुझाने के बाद पुलिस ने सपा का झंडा लगी कार कब्जे में ले ली। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि कार पर देवरिया का नंबर लिखा है। मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें