फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में मासूम को लगाया करंट

Tue, 23 Oct 2012 08:58 AM IST
बदायूं/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी के शक में पड़ोसी के बच्चे को घर में बंधकर बनाकर अमानवीय यातनाएं दे डालीं। मासूम को पहले तो पीटा गया और जब उसने चोरी कबूल नहीं की तो उसे करंट लगा दिया। परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बदायूं के मोहल्ला पक्काबाग निवासी लालाराम का नौ साल का बेटा अभय उर्फ बाबू सोमवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक पड़ोसी का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पड़ोसी को बाबू पर ही मोबाइल चोरी का शक हुआ। आरोप है कि वह व्यक्ति बाबू को अपने कमरे में ले गया और उसे जमकर पीटा। परिजनों के अनुसार, बाबू ने मोबाइल चोरी की बात से इनकार किया तो उसने उसे बंधक बना लिया। फिर करंट लगाकर मासूम से चोरी कबुलवाने की कोशिश की।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने बाबू को छुड़ाया। और बच्चे के साथ क्रूरता करने पर विरोध जताया।
इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद बच्चे का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली वीरपाल सिंह सिरोही ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें