गुजरात सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बने पाटीदार आंदोलन को ठंडा करने के लिए आनंदीबेन पटेल की सरकार ने पाटीदारों के लिए 1 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया है।
गांधी नगर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री युवा स्वालंबन स्कीम लॉंच की। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा की कि प्रतियोगियों को सरकारी नौकरियों में पांच साल की छूट बढ़ा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य छात्रों को दी जाने वाली यह सब्सिडी अन्य आरक्षित छात्रों के मुकाबले दी जाने वाली सब्सिडी के बराबर है, जिसका कुल खर्च प्रतिवर्ष 1 हजार करोड़ रुपए तक आएगा।