फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सरकार का श्रीराम सेना पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा सरकार ने हिंदु अधिकार की संस्था श्री राम सेना के गोवा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने राज्य विधानसभा को इसकी जानकारी बुधवार शाम को दी।
विज्ञापन


पार्रिकर ने कहा कि मैंने पुलिस का इसकी रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपने के लिए बोला हम श्री राम सेना पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जून में श्री राम सेना ने प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए सितंबर तक गोवा में अपनी नई शाखा खोलने की बात कही थी।

लगातार जारी रही प्रतिबंध की मांग

इसके बाद पर्यटन मंत्रालय, महिला संस्‍थाएं कलाकार और साहित्याकारों ने बीजेपी सरकार से गोवा में श्री राम सेना के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग की थी। उन्हें यह डर था कि कुछ साल पहले मगंलौर के पबस और कल्ब मे महिलाओं के विरुद्ध हुए हमलें गोवा में भी हो सकते है।

फतोरदा के विधायक विजय सरदेसाई के पूछे जाने पर पार्रिकर ने कहा कि श्री राम सेना को प्रतिबंधित कर दिया है। मुतालिक ने राज्य में अपनी शाखा खोलने की योजना बनाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि लोग श्री राम सेना के प्रतिबंध के लिए आवाज उठाते है, परंतु अब हमने प्रतिबंध लगा दिया है तो किसी भी तारीफ नहीं की।

विज्ञापन

यह था मामला

मुतालिक ने बहुत समय पहले गोवा मे चल रहें पश्चिमी सभ्यता के पब और क्लब को बंद करने की बात दो साल पहले ही कहीं थी। पिछले दो सालों से श्री राम सेना ने गोवा में अपनी शाखा खोलने की बात कह रहा है। पिछली बार मुतालिक ने जून में हुए ऑल इंडिया सम्मेलन में गोवा में शाखा खोलने की योजना के बारे मे बताया था। यह सम्मेलन रामनाथी, पोंड़ा में हुआ था।

पिछले कुछ महिनों से श्री राम सेना लगातार राज्य की खबरों में रहीं। पिछले महिनें काग्रेस प्रवक्ता दुर्गादास कामत की शिकायत पर मुतालिक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट करने से इंकार किया। मुतालिक द्वारा पिछले साल एक भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

इस महिनें की शुरुआत में श्री राम सेना ने तियत्र (कोंकणी नाटक) आकंतवादी गोएंत नाका नाटक (गोवा को आतंकवादी नहीं चाहिए) पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई थी तथा नाटक के निर्देशक तौसीफ सेख को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। तौसीफ पर आरोप था कि उसने तियत्र नाटक में मुतालिक को आतंकवादी दर्शाया है।

गौरतलब है ‌कि यह पहली बार नहीं है कि श्री राम सेना के प्रवेश पर गोवा में प्रतिबंध लगाया गया है। काग्रेंस सरकार के विदेश मंत्री रवि नैय्यर ने गोवा में कुछ साल पहले भी श्री राम सेना के गोवा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें