फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद जाट आंदोलन खत्म

Tue, 18 Dec 2012 12:15 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व जाट खाप आरक्षण समिति के अध्यक्ष नफे सिंह नैन ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात के बाद ऐलान किया कि समिति ने 23 दिसंबर को दिल्ली घेरने का आंदोलन वापस ले लिया है। नैन ने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छोत के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर हुड्डा से भेंट की। दूसरी तरफ छोत ने कहा कि वे सीएम के फैसले से सहमत नहीं हैं और दोबारा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


नफे सिंह नैन और अन्य जाट नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जाटों को आरक्षण देने की मांग पूरी कर दी है। हुड्डा पर उन्हें पूरा भरोसा है। इन नेताओं का दावा था कि हरियाणा में जाटों और अन्य चार जातियों को अलग से 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा जल्द पूरी होगी। इसलिए दिल्ली कूच कर चुके जाटों को वापस बुलाया जा रहा है। आंदोलन समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जाटों को ओबीसी में शामिल करने की कोशिश जारी रहेगी।  अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान और अन्य खापों के प्रतिनिधियों ने भी सीएम का धन्यवाद किया।

पिछड़ा वर्ग आयोग भी जल्द रिपोर्ट देगी। इसके बाद जाटों, जट सिख, रोड़, बिश्नोई और त्यागी जातियों को 10 फीसदी और आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना एक साथ जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें