फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चिदंबरम, बताएं चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी पर सरकार और पूंजीपतियों के अवैध गठजोड़ को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के  आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए जिम्मेदार यूपीए सरकार और उसके वित्तमंत्री चिदंबरम ही ‘क्रोनी’ पूंजीवाद को बढ़ावा देते रहे हैं। टूजी, एयरसेल-मैक्सिस और कोलगेट कांड इसके उदाहरण हैं।

पार्टी के प्रमुख मीडिया समन्वयक रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इन तीनों मामलों से यह बात सामने आ चुकी है कि यूपीए सरकार और कुछ निजी कारपोरेट घरानों के बीच अवैध सांठगांठ थी।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने चिदंबरम पर बरसते हुए आरोप लगाया कि उनकी स्मरण शक्ति सलेक्टिव हो गई है। उन्हें यह बात याद नहीं रह गई है कि एनडीए के सत्ता छोड़ते समय देश की आर्थिक विकास दर 8.6 फीसदी थी, जबकि यूपीए के सत्ता छोड़ने के समय यह लुढ़ककर 4.3 रह गई है।
विज्ञापन

'चिदंबरम को है हार का डर'

उन्होंने कहा कि एनडीए जो अच्छा बीज बोया, उसी की फसल यूपीए ने अपनी पहली पारी में काटी, जबकि उसने अपनी पहली पारी में जो विषैले बीज लगाए, उसी को दूसरी पारी में काटा। उन्होंने कहा कि अब सभी मानने लगे हैं कि कांग्रेस की हार तय है। चिदंबरम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तथा नरेंद्र मोदी की सरकार आने वाली है, इसलिए स्टॉप एक्सचेंज में भी उछाल आने लगा है।

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी को शिवगंगा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वाले चिदंबरम को पहले यह बताना चाहिए कि वे खुद चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चिदंबरम खुद तो हारने के भय से चुनाव मैदान में उतरने से भाग गये और मोदी को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में मोदी की रैलियां बता चुकी हैं कि वे देशभर में कितने लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें