फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाफ गर्लफ्रेंड' ने क्रैश कराई साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन भगत ने अपनी नई किताब की कहानी और उसके टाइटल पर पर्दा उठा दिया है। जल्द ही उनकी नई किताब आने वाली है जिसका शीर्षक है 'हाफ गर्लफ्रेंड'।
विज्ञापन


चेतन भगत की किताबों के लोग कितने दीवाने हैं इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जैसे ही पांच अगस्त को उन्होंने अपने ट्वीटर और फेसबुक पेज पर ये अपडेट डाला वहां इतने लोग आए कि उनकी साइट ही कैश कर गई।

चेतन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे अपनी नई किताब का शीर्षक घोषित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस किताब का शॉर्ट टीजर आपके लिए यहां पेश है।

पढ़िए क्या है कहानी?

असल में उन्होंने पहले अपनी किताब का वीडियो टीजर सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपालोड किया। उसे देखने वालों की अचानक आई भीड़ ने उनके पेज को ही क्रैश कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी किताब के पहले चैप्टर का टेक्‍स्ट भी यहां शेयर किया।

दरअसल हाफ गर्लफैंड बिहार के एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे अंग्रेजी बोलनी नहीं आती और वो दिल्ली की एक इंग्लिश एजूकेटेड लड़की से प्यार हो जाता है।

लड़के का नाम माधव है जो रिया नाम की इस लड़की से रिलेशनशिप बनाना चाहता है, लेकिन लड़की को उसमें दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में दोनों आपस में समझौता करते हैं कि वो माधव की हाफ गर्लफैंड होगी।
विज्ञापन

किताब में उजागर हुआ ये सच

चेतन भगत ने अपनी किताब पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इंग्लिश अब एक नया कास्ट सिस्टम बन गया है। उनकी यह किताब इसी सच को उजागर करती है। हालांकि चेतन इसे एक साधारण प्रेम कहानी भर कहते हैं।

उनकी इस कहानी पर पाठकों ने ढेर सारे कमेंट किए जिसमें कुछ तो बेहद ही दिलचस्प हैं। इतना ही नहीं हाफ गर्लफैंड नाम का हैश टैग पूरे दिन ट्रेंडिंग में बना रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें