फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला की गिरफ्तारी को लेकर चढ़ा राजनीतिक रंग

Wed, 16 Jan 2013 11:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक रंग चढ़ गया है। कांग्रेस ने जहां इस मामले में केंद्र सरकार और हरियाणा की हुड्डा सरकार पर लग रहे चौटाला परिवार के खिलाफ साजिश रचने के आरोपों का बचाव किया है तो भाजपा ने इस मामले में केंद्र को घेरा है। भाजपा ने कहा है कि कोयला घोटाले समेत बड़े घोटालों को लेकर अभी कुछ नहीं हुआ है। मगर विरोधियों को निपटाने के मामले में तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को ओमप्रकाश चौटाला की गिरफ्तारी से राजनीतिक सनसनी फैल गई। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार कोयला घोटाला समेत तमाम मामलों में कुंडली मार कर बैठी हुई है। सीबीआई धीमी गति से काम कर रही है। मगर विरोधियों को निपटाने में वह सक्रिय है। केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि यह जांच सीबीआई कर रही थी। इसमें हरियाणा सरकार और पुलिस शामिल नहीं है। कानून की नजर में सब बराबर हैं। अल्वी ने कहा कि अदालत का फैसला सबको सम्मान करना चाहिए। यह फैसला सीबीआई का नहीं है।
विज्ञापन


अल्वी ने हरियाणा सरकार का बचाव करते हुए कहा कि हुड्डा सरकार का इससे कोई लेनादेना नहीं है। इसे राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उधर, हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप विश्नोई ने कहा कि इस फैसले से इनेलो की अंत की शुरुआत हो गई है। अदालत ने चौटाला और उनके परिवार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें