फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला इमरजेंसी में भर्ती, कल होगा सजा का फैसला

Mon, 21 Jan 2013 07:59 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जीबी पंत अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच की गई है और सोमवार को भी कुछ चिकित्सीय जांच की जानी है। अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


ओम प्रकाश चौटाला की हृदय गति का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उनकी तबीयत सामान्य है, लेकिन कुछ दिनों तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा। वहीं, उनके प्रशंसक अस्पताल के बाहर डेरा जमाए बैठे हैं।

कुछ प्रशंसक आपातकालीन विभाग के सामने बने प्रतीक्षा कक्ष में तो कुछ लोग अस्पताल के द्वार पर बैठे अपने नेता की तबीयत में सुधार का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी को उन्हें अदालत के सामने पेश होना है। उसी दिन दोषियों की सजा पर फैसला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें