फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेपः पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की

Thu, 03 Jan 2013 06:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम चार्जशीट दाखिल कर दी। इस मामले की सुनवाई फास्ट कोर्ट में हर दिन हो रही है। माना जा रहा है कि फैसला एक महीने में आ जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में पर नौ धाराएं लगाई गइ हैं। इन धाराओं में आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), 365 (अपहरण), 376 (2) जी (गैंग रेप), 377 (कुकर्म), 394 (डकैती के दौरान हमला कर घायल करने), 396 (डकैती), 201 (सबूत नष्ट करने) और 34 (कॉमन इंटेशन) शामिल है।

पुलिस ने सबूत के रूप मे 16 दिसंबर की शाम की साकेत सेलेक्ट सिटी मॉल की सीसीटीवी फुटेज भी चार्जशीट में लगाई है। चार्जशीट में गवाहों के बयान और अन्य सबूत लगाए गए हैं। मामले में 35 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


चार्जशीट में वारदात के दौरान आरोपियों के अपराधों का पूरा ब्योरा दिया गया है। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट दक्षिण जिला पुलिस को मिल गई है।

सिंगापुर की एंबेसी और गृहमंत्रालय होते हुए दिल्ली पुलिस को प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है। मुख्य रिपोर्ट बाद में मिलने की बात कही जा रही है।

रामसिंह की डीएनए रिपोर्ट आई
दिल्ली गैंगरेप के मुख्यआरोपी राम सिंह की डीएनए रिपोर्ट आ गई है। डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव है। सभी की डीएनए रिपोर्ट आने में काफी वक्त लग सकता है क्योंकि 170 नमूने को जांचना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें