फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री चौधरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 28 Sep 2013 01:59 AM IST
एजेंसी/बरहामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के एक मामले में चार्जशीट दाखिल की। चौधरी पर तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


बरहामपुर कोर्ट के समक्ष अपनी चार्जशीट में पुलिस ने मंत्री को प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता कमाल शेख की हत्या की साजिश का आरोपी बनाया है।

शेख की हत्या 2011 में गोलाबाजार इलाके में अराजक तत्वों द्वारा कर दी गई थी।

इस कदम की आलोचना करते हुए स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। नेताओं का कहना है कि इसके विरोध में मुर्शिदाबाद जिले में रैलियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


इस मामले में चौधरी की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें