सीबीआई ने एयरसेल-मैक्सिस सौदे में पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन और उनके भाई कलानिधि मारन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं।
विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल किए आरोप में मारन बंधुओं पर सौदे में 600 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं। इसमें मारन बंधुओं के अलावा मलयेशिया के दिग्गज उद्योगपति टी आनंदकृष्णन, मलयेशियाई नागरिक राफ मार्शल, सन डायरेक्ट टीवी प्राइवेट लिमिटेड और मलयेशियाई कंपनी मैक्सिस कम्यूनिकेशन समेत चार कंपनियों पर भी आरोप लगाए गए हैं।
इन पर धारा 120बी यानी आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। ये आरोप पत्र विशेष सीबीआई जज ओ.पी. सैनी की अदालत में दाखिल किए गए, जिन्होंने इसकी अगली सुनवाई 11 सितंबर को तय की है।