फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त कश्मीर में फ्री में हो सकेगी मोबाइल पर बात

Sat, 13 Sep 2014 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ की तबाही से त्रस्त हुए जम्मू-कश्मीर को मोबाइल कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 15 दिन के लिए रोमिंग चार्ज न लेने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं कंपनियों ने जम्मू-कश्मीर उपभोक्ताओं के लिए कुछ दिनों के लिए मुफ्त फोन काल्स की भी सुविधा देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में टेलीफोन सुविधा मुहैया कराने वाली सभी कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आगामी कुछ दिनों के लिए लोगों को बात करने के लिए कोई चार्ज न लें।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि जम्मू-कश्मीर की सभी प्राइवेट मोबाइल कंपनियां यहां के लोगों को 60 मिनट प्रति दिन मुफ्त फोन कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त में मिलेंगे सिम कार्ड

केंद्रीय मंत्री की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले को छोड़कर लगभग सभी इलाकों की मोबाइल और लैंड लाइन कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है।

फ्री फोन की सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में बीएसएनएल आगामी एक सप्ताह तक 60 मिनट प्रति दिन के हिसाब से अगले एक सप्ताह तक मुफ्त फोन की सेवा उपलब्‍ध कराएगा।

जबकि सरकार की ओर से आगामी 15 दिन तक इंटर सर्किल रोमिंग चार्ज बंद रखने के निर्देश‌ दिए गए हैं। इतना ही नहीं कई कंपनियों को इलाके के लोगों को मुफ्त में सिम कार्ड भी देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा के ‌जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाको में संचार व्यवस्‍था जल्द से जल्द बहाल करने लिए वह सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें