फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी हंगामे के चलते सप्ताहभर से स्थगित चल रही राजस्थान विधानसभा में सोमवार को सदन शुरू होते ही, फिर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


विपक्ष ने आरोप जड़े कि वर्षा से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, वे आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे चल रहे हैं। बचाव में सत्ता पक्ष ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले महीने से गायब हैं, पहले उनका पता लगाओ।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नवम्बर में जयपुर में होने वाले 'रिसर्जेट राजस्थान पार्टनरशिप समिट' में निवेशकों को आमंत्रित करने जापान गई हुई हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने राहुल के बहाने किया पलटवार

सदन शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने खड़े होकर सरकार को किसानों के मुआवजे के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया। विपक्ष ने एक ही दिन में दो बार सदन से बहिष्कार किया।

प्रतिपक्ष के सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा ने कई बार सीएम राजे के जापान दौरे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री किसानों को छोड़कर जापान दौरे पर गई हैं। यह शर्मनाक है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि किसानों को आत्महत्या पर मजबूर करने वाली सरकार को डूब मरना चाहिए।

उच्च शिक्षा मंत्री काली चरण सर्राफ ने बचाव में राहुल गांधी को गायब बताते हुए, कांग्रेस विधायकों से उनका पता लगाने को कहा। इसके बाद विपक्ष के सभी सदस्यों ने किसान विरोधी सरकार के नारे लगाते हुए प्रश्रकाल का बहिष्कार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें