टिकटों को लेकर घमासान से जूझ रही भाजपा में अब असंतुष्टों के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। बिहार में नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक गिरिराज सिंह अब नवादा से चुनाव मैदान में ताल ठोकने पर राजी हो गए हैं।
टिकट बंटवारे को लेकर नाराज विधायक गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतरना चाहते थे। गिरिराज ने पार्टी नेतृत्व के समझाने के बाद शनिवार को नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की हामी भर दी।