फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसैनिकों को लाने की हर संभव कोशिश करेंगे: पीएम

Wed, 20 Mar 2013 11:58 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में भारत में कोर्ट की सुनवाई का सामना कर रहे इटली के दो नौसैनिकों को वहां की सरकार ने वापस न भेजकर दोनों देशों के बीच राजनयिक नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि इटली द्वारा नौसैनिकों को वापस नहीं भेजने के फैसले से देशभर में आक्रोश है। लिहाजा अगर इटली अपने इस फैसले को बदलने पर विचार नहीं करता है तो दोनों आरोपी नौसैनिकों को भारत वापस लाने के लिए सभी तरह के राजनयिक और कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में इटली का रुख भारत को कतई मंजूर नहीं है, ऐसा करके इटली ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की है और दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों को खराब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों नौसैनिकों को मतदान में हिस्सा लेने के वास्ते चार सप्ताह के लिए इटली जाने की इजाजत दी थी। हालांकि बाद में इटली की सरकार ने उन्हें वापस भेजने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें