फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के बयान से केंद्र सरकार का किनारा

Wed, 03 Dec 2014 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोलकत्ता की रैली में दिए गए बयान से केंद्र सरकार ने किनारा कर लिया है। केंद्र सरकार के कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लिखित जवाब देकर कहा है कि बर्दवान में हुए बम धमाके में सारदा चिट फंड का पैसा लगे होने की बात अभी जांच में सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 30 नवंबर रविवार कोलकता रैली के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सारदा चिंट फंड का पैसा बम धमाके में प्रयोग किया गया है।

अमित शाह ने 2 अक्टूबर को बर्दवान में हुए धमाके में सारदा चिंट फंड का पैसा लगा होने की बात कही थी। बम धमाके में अभी तक बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन जमाल-उल-मुजाहिद्दीन का नाम आ रहा है।
विज्ञापन


शाह ने आरोप लगाया था कि बर्दवान बम धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सही से जांच नहीं करने दी गई थी। यह इसलिए किया गया क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बचाया जा सके। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच अभी चल रही है। इस मामले में कोई अन्य जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही आ पाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें