फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार जब्त करे असम: केंद्र

Fri, 16 Nov 2012 11:44 PM IST
नई दिल्ली/गुवाहाटी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र ने असम सरकार से कहा है कि वह बोडो और अप्रवासी मुसलिमों के बीच संघर्ष में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करे। साथ ही केंद्र ने हिंसा ग्रस्त इलाके में आर्मी समेत सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर अवैध हथियार जब्त करने को कहा है।
विज्ञापन


इस बीच, शुक्रवार को सेना के जवानों ने हिंसा ग्रस्त कोकराझाड़ में फ्लैग मार्च किया। यहां हिंसा के बाद से बेमियादी कर्फ्यू लगा हुआ है। वैसे पिछले 24 घंटे से इलाके में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि सेना और पुलिस के जवान स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।

केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हिंसा की ताजा घटना को लेकर केंद्र चिंतित है। उन्होंने बताया कि असम के डीजीपी ने केंद्र सरकार को आश्वासन दिया है कि राज्य पुलिस हिंसा पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों को जल्द ही धर दबोचा जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही सिंह ने कहा कि ताजा घटनाएं सांप्रदायिक हिंसा का नतीजा नहीं हैं। इनमें से दो मामले फसलों की कटाई से जुड़े हैं, जबकि अन्य जबरन वसूली से। सिंह ने बताया कि असम के डीजीपी जयंत नारायण चौधरी ने आज हिंसा ग्रस्त कोकराझाड़ का दौरा किया और इसके बाद उन्हें स्थिति की जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि हिंसा प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के 6500 जवान तैनात किए गए हैं और डीजीपी के अनुरोध पर जल्द ही राज्य को सुरक्षा बलों के और जवान उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस बीच, गृह मंत्रालय ने असम सरकार से कहा है कि वह अवैध हथियार जब्त करने के लिए सेना तैनात करे, जिससे कि बोडो और अप्रवासी मुसलिमों के बीच संघर्ष समाप्त हो सके। गृह मंत्रालय ने असम में स्थिति सामान्य बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय से कहा है कि वह प्रदेश को अतिरिक्त सैन्य बल उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें