फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नक्सल हिंसा से निपटने को केंद्र-राज्य हों एकजुट'

Wed, 05 Jun 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि नक्सल हिंसा से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में नक्सली हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत 25 मई को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हुए बर्बर नक्सली हमले से की।

मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में नहीं आईं ममता, जयललिता

महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि खासतौर पर शहरों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक संस्थागत प्रक्रिया बनाई जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने देश में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के शुरु होने से पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आंतरकि सुरक्षा को चुनौती दे रहे मसलों पर चर्चा की।

उन्होंने नक्सली हमले को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा कि सुरक्षा के बिना विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें