फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली देहरादून हाईवे पर दादरी चेक पोस्ट के पास केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान हादसे में बाल-बाल बचे। उनके काफिले में चल रही एक गाड़ी को डस्ट से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वह गाड़ी आगे चल रही जीप में जा घुसी और जीप उनकी एंबेस्डर में जा टकराई। हादसे में मंत्री की गाड़ी के पीछे चल रहीं दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके चालक भी घायल हुए।

जबकि एंबेस्डर का पीछे का बंफर टूट गया। सूचना पर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित मूलचंद रिसोर्ट में कृषि विभाग की मीटिंग से शनिवार को नोएडा लौट रहे थे। मंत्री सरकारी गाड़ी में थे। उनके आगे एस्कॉर्ट था, पीछे भी एक थार जीप और पजेरो थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्रक चालक अजीम गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे डस्ट भरे ट्रक से पहले पजेरो में टक्कर लगी। इसके बाद एक के बाद एक तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। पीछे चल रहीं दो गाड़ियों के चालक विपिन और शैलेश घायल हो गए। मंत्री के साथ अमित राणा, पीए नवीन, सुनील, दुष्यंत तोमर थे।

हादसा दादरी चौकी के पास हुआ तो पुलिस भी तुरंत पहुंच गई और देवबंद निवासी ट्रक चालक अजीम को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक समेत मंत्री की क्षतिग्रस्त दोनों कारों को भी थाने ले आई।

हादसे की सूचना पर मंत्री के भाई डॉ. विवेक बालियान भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद मंत्री नोएडा के लिए रवाना हो गए। दुष्यंत कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि ट्रक ओवरलोड था और चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था।

इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि दादरी चेक पोस्ट के पास ट्रक चालक ने उनके काफिले में चल रही गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें