फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्लीमा नसरीन को केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत

Fri, 21 Aug 2015 09:26 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन की वीजा अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले तसलीमा ने भारत सरकार से अपनी वीजा अवधि में विस्तार के लिए आवेदन किया था। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि 52 वर्षीय लेखिका की वीजा अवधि को एक साल के लिए विस्तार दिया गया है, जो 23 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा।

दूसरी ओर इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए तसलीमा ने कहा कि वह इससे बहुत खुश हैं और वह आशा कर रही थीं कि इस अवधि को एक साल और बढ़ाया जा सकता था।
विज्ञापन

बाहर बीता रही है जीवन

उन्होंने कहा कि यह हमेशा ही स्वागत योग्य खबर है। तसलीमा ने कहा, मुझे अभी आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

कट्टरपंथी समूहों की ओर से धमकी मिलने के बाद तसलीमा 1994 से ही बांग्लादेश से बाहर जीवन बीता रही हैं। वह स्वीडन की नागरिकता ले चुकी हैं और उन्हें 2004 से लगातार भारती में वीजा मिल रहा है।

तसलीमा दो दशक तक अमेरिका और यूरोप में रह चुकी हैं। बांग्लादेशी लेखिका कई मौकों पर भारत में स्थायी रूप से रहने की इच्छा व्यक्त कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें