केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में जुलाई-2015 से छह फीसदी की बढ़ोतरी के आसार हैं। जनवरी से अप्रैल माह तक के जारी उपभोक्ताओं मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करते हुए विशेषज्ञों ने यह आंकलन लगाया है।
हालांकि वृद्धि की अंतिम गणना मई और जून का सूचकांक जारी होने के बाद ही की जा सकेगी लेकिन पिछले कई वर्षों के रिकार्ड को देखते हुए विशेषज्ञ इस बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं।
कर्मचारियों को वर्तमान में कुल 113 फीसदी डीए मिल रहा है। जनवरी-2015 में छह फीसदी डीए बढ़ा था। हर छह माह में माहवार जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना के आधार पर डीए बढ़ोतरी तय होती है।