भारत व बांग्लादेश के बीच भूखंडों की अदला-बदली के लिए हुए समझौते के तहत सीमा पार से यहां आने वाले नए नागरिकों को मतदान का अधिकार देने के लिए केंद्र सरकार चुनाव से संबंधित दो कानूनों में संशोधन करेगी।
इसके अलावा वह चुनाव आयोग को भी सीमित स्तर पर राज्य में परिसीमन की कवायद करने की अनुमति देगी। राज्य में अगले तीन महीने के भीतर चुनाव की प्रक्त्रिस्या पूरी होनी है।
सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि परिसीमन अधिनियम, 2002 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में संशोधन के लिए सरकार 23 फरवरी से शुरू होने वाले संसद के बजट अधिवेशन के दौरान ही एक विधेयक पेश करेगी।