फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन गिरफ्तार करना चाहता है नरेंद्र मोदी को?

Thu, 06 Jun 2013 01:06 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीटीसी को राज्यों पर केंद्र का दमनकारी हथकंडा बताने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार पर और भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को राजनीतिक मंच बनाते हुए मोदी ने केंद्र सरकार पर अपनी एजेंसियों के जरिए गिरफ्तार कराने की साजिश का आरोप लगाया।

मोदी ने कहा कि इशरत जहां मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार खुफिया एजेंसी आईबी का इस्तेमाल कर रही है। यह काम राजनीतिक मकसद से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन आरोपों के जवाब में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी और उनके साथी सीबीआई के काम में दखल दे रहे हैं। इसकी सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन


चिदंबरम के मुताबिक मोदी ऐसे बयान दे कर जांच में दखल देना चाहते हैं ताकि इस एनकाउंटर की सच्चाई सामने नहीं आ सके।

गौरतलब है कि सीबीआई ने इस जांच के तहत कुछ दिनों पहले आईबी के एक उच्च अधिकारी को बुलाकर पूछताछ की है। इस एनकाउंटर के फर्जी होने के आरोप में गुजरात पुलिस क्राइम ब्रांच के चार बड़े अधिकारी फंसे हुए हैं।

इन अधिकारियों का दावा है कि 2004 में आईबी की खुफिया सूचना के आधार पर ही इशरत जहां और उसके तीन साथियों का एनकाउंटर किया गया था।

पुलिस के मुताबिक यह चारों लश्कर ए ताइबा के आतंकवादी थे और नरेंद्र मोदी की हत्या के मकसद से मुंबई से गांधीनगर जा रहे थे।

पुलिस के इस दावे के पुख्ता करने के मकसद से आईबी अधिकारी की पूछताछ को मोदी अपने खिलाफ गिरफ्तारी की साजिश मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें