फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश की ओर से सीजफायर का उल्लंघन, एक की मौत

Mon, 11 Feb 2013 08:04 PM IST
नई दिल्ली/कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी बंगाल में सोमवार को बांग्लादेश की तरफ से अकारण की गई फायरिंग में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। इसके पीछे बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) का हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग की घटना पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर इलाके में सोमवार सुबह 9:30 बजे हुई। इसमें मोहम्मद फरीद (40) की मौत हो गई जबकि 14 वर्षीय सूर आलम घायल हो गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नई दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर को जानकारी दी है कि बांग्लादेश की तरफ से तीन राउंड फायरिंग की गई और इसके पीछे उसने बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया है।

इस वाकये के बाद बीएसएफ ने अपने पड़ोसी समकक्ष से फ्लैग मीटिंग की मांग की। बीएसएफ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ईस्ट) बीडी शर्मा ने बताया कि हमने अपने इंस्पेक्टर जनरल को फ्लैग मीटिंग के लिए भेजा है। बांग्लादेश से लगती 4 हजार किमी सीमा की रखवाली बीएसएफ के हवाले हैं। बीएसएफ ने सीजफायर उल्लंघन और फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया है। सीजफायर के उल्लंघन की यह घटना काफी समय बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें