फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं: ये हैं यूपी और उत्तराखंड के टॉप-10 होनहार

Mon, 27 May 2013 10:21 PM IST
नई दिल्ली/इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा है।
विज्ञापन


परीक्षा में करीब 88 फीसदी लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत लगभग 78 फीसदी ही रहा है। हालांकि तीनों ऑल इंडिया टॉपर लड़के ही हैं।

इस बार रिजल्ट बीते साल के मुकाबले अच्छा रहा। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 82.10 फीसदी रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1.91 फीसदी ज्यादा है।

दिल्ली के लांसर कॉन्वेंट स्कूल के पारस शर्मा और जबलपुर (मध्य प्रदेश) के दिल्ली पब्लिक स्कूल के सुपन खोसला ऑल इंडिया टॉपर बने। दोनों को ही 500 में से 495 अंक मिले।

पारस कॉमर्स से तो सुपन साइंस स्ट्रीम से हैं। तीसरे स्थान पर दिल्ली के गोल मार्केट स्थित सेंट कोलंबस स्कूल के निखिल चतुर्वेदी रहे। उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए। निखिल भी साइंस स्ट्रीम से हैं।
विज्ञापन


ह्यूमेनिटीज (आर्ट्स) में अरुणाचल प्रदेश के प्रत्यूष कुमार सिंह और दिल्ली के कुमार मंगलम वर्ल्ड स्कूल की रीने शरयाना वर्मा ज्वाइंट टॉपर रहे। दोनों के 500 में से 490 अंक हैं।

वहीं, विशेष श्रेणी में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हनुमानगढ़, राजस्थान की सोनाली गुप्ता ने 500 में से 483 अंक लेकर टॉप किया।

इलाहाबाद रीजन में गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित डीपीएस के अखिल गर्ग टॉपर रहे। अखिल को 98.6 फीसदी के साथ कुल 493 अंक मिले।

इलाहाबाद रीजन का परिणाम इस बार 74.06 फीसदी रहा। इसमें लड़कियों का 82.62 और लड़कों का 69.33 फीसदी परिणाम रहा। आर्मी स्कूल इलाहाबाद की छात्रा शुभन्विता मानविकी वर्ग में 484 अंकों के साथ इलाहाबाद रीजन में टॉपर रहीं।

इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 87.98 है, जबकि बीते साल यह 86.21 फीसदी था। लड़कों के पास प्रतिशत में भी बीते साल के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत 77.78 है, जबकि बीते साल 75.80 फीसदी था। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 84.29 फीसदी है।

देश में चेन्नई एक बार फिर सिरमौर बना। चेन्नई का पास प्रतिशत 91.83 है, जो बीते साल 90.59 था। दिल्ली पिछले साल की तरह दूसरे नंबर पर है। इस वर्ष दिल्ली के रिजल्ट में 1.38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और पास प्रतिशत 86.78 रहा।
विज्ञापन


आईआईटी प्रवेश परीक्षा में रहेगी भूमिका
इस बार आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में भी 12वीं में हासिल अंकों का वेटेज मिलेगा। टॉप 20 परसेंटाइल के लिए सामान्य वर्ग में कट ऑफ स्कोर 391 रहेगा। ओबीसी के लिए यह 389, एससी वर्ग के लिए 350 और एसटी वर्ग के लिए 338 रहेगा।

---9,44,721 बच्चे बैठे थे परीक्षा में।
---82.10 फीसदी बच्चे हुए सफल, पिछले साल से करीब दो फीसदी ज्यादा।
---87.98 फीसदी रहा लड़कियों का पास प्रतिशत है, जबकि बीते साल यह 86.21 फीसदी था।
---77.78 फीसदी लड़के ही हो पाए पास परीक्षा में।
---सरकारी स्कूलों में 97.4 फीसदी अंकों के साथ दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय के अंकित सैनी टॉपर।

चेन्नई रीजन फिर टॉपर- पास प्रतिशत 91.83
दिल्ली रहा दूसरे नंबर पर- पास प्रतिशत 86.78 रहा

टॉप थ्री
पारस शर्मा---495/500---कॉमर्स, लांसर कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली
सुपन खोसला---495/500---साइंस, डीपीएस, जबलपुर
निखिल चतुर्वेदी---494/500---साइंस, सेंट कोलंबस स्कूल, दिल्ली

पारस (कॉमर्स)
इकोनॉमिक्स---100
मैथ्स---100
बिजनेस स्टडी---100
अकाउंटेंसी---100
इंग्लिश---95
------------
सुपन (साइंस)
मैथ्स---100
फिजिक्स---100
केमिस्ट्री---100
कंप्यूटर साइंस---100
इंग्लिश---95

इलाहाबाद रीजन के टॉपर्स
नाम---स्कूल---अंक प्रतिशत
अखिल गर्ग---डीपीएस मेरठ रोड, गाजियाबाद---98.60
अमृथ राजगोपाल---एपीजे स्कूल सेक्टर 16, नोएडा---98.00
संगीता भगत---टीसी डीएवी पब्लिक स्कूल, बदायूं---98.00
आंचल सोमानी---डीपीएस भेल रानीपुर, हरिद्वार---97.80
सोनल सिंह---सनबीम स्कूल लंका, वाराणसी---97.80
टिटास नंदी---सनबीम स्कूल लंका, वाराणसी---97.80
शशांक कु .आनंद---एसबीएसवीएम, मथुरा---97.80
विनय प्रताप सिंह---केवी आईआईटी, कानपुर---97.80
मो. अशरफ---डीपीएस इंदिरापुरम, गाजियाबाद---97.8
सिमोन दास गुप्ता---सोमेरवैली स्कूल, नोएडा---97.8
विशाखा---एमिटी इंटरनेशन स्कूल सेक्टर 44, नोएडा---97.8
-----------------------
उत्तराखंड परिणाम एक नजर में
कुल परीक्षार्थी-28689
लड़के-17912
लड़कियां-10777
संस्थागत परीक्षार्थी-24142
व्यक्तिगत परीक्षार्थी-3547

उत्तराखंड के टॉप टेन
नाम---स्कूल---अंक प्रतिशत
आंचल सोमानी---डीपीएस भेल रानीपुर हरिद्वार---97.80
श्रुति बालाजी---द एशियन स्कूल वसंत इंदिरानगर देहरादून---97.60
सान्या अरोरा---डीपीएस भेल रानीपुर हरिद्वार---97.40
आभास आनंद---केवी ओएनजीसी कॉलोनी देहरादून---97.40
आदित्य तिवारी---एनबीपीएस पिथौरागढ़---97.00
पर्थ गुप्ता---निर्मल आश्रम पब्लिक स्कूल ऋषिकेश---97.00
आकांक्षा---दून इंटरनेशनल स्कूल---दलनवाला देहरादून---96.8
राघव मित्तल---वेल्हम ब्वायज स्कूल दलनवाला देहरादून---96.8
भार्गवी बुधानी---निर्मला कान्वेंट काठगोदाम नैनीताल---96.8
मीनल सिंह---निर्मला कान्वेंट काठगोदाम नैनीताल---96.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें