सीबीएसई की ओर से दसवीं का परीक्षाफल आज दोपहर घोषित कर दिया गया। इस बार कुल 97.32 फीसदी छात्र सफल रहे। एक बार फिर से लड़कियों ने ही बाजी मारी है।
इस बार 97.82 फीसदी लड़कियां सफल रही जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 96.98 फीसदी रहा। पिछले साल ओवर ऑल रिजल्ट 98.87 फीसदी रहा था।
99.77 फीसदी सफल छात्रों के साथ तिरुवनंतपुरम नंबर एक पर जबकि दूसरे नंबर पर चेन्नई और 98.46 फीसदी के साथ इलाहबाद रीजन तीसरे नंबर पर रहा।
दिल्ली का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा। दिल्ली में 8026 छात्रों को 10 सीजीपीए मिला जबकि
चेन्नई रीजन 15479 छात्रों के 10 सीजीपीए के साथ पहले नंबर पर रहा।
क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा के अनुसार दसवीं की परीक्षा में इलाहाबाद रीजन से कुल 1.19 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें 78 हजार परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड एवं 41 हजार परीक्षार्थी बोर्ड बेस्ड परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट results.amarujala.com पर देखा जा सकता है।
इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 13,73,853 छात्र शामिल हुए थे जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 3 फीसदी अधिक है। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 8,17,941 छात्र 5,55,912 छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।