केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का बारहवीं का परिणाम 25 मई को घोषित होगा। सीबीएसई की ओर अब दसवीं से पहले बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा का कहना है कि 25 मई को बारहवीं के साथ दसवीं का परिणाम भी जारी हो सकता है।
उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से यदि बारहवीं और दसवीं का परिणाम एक साथ घोषित नहीं हुआ तो 26 मई को दसवीं का परिणाम आएगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी परेशानी होने पर अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।