बाबा रामदेव के गुरू स्वामी शंकर देव की गुमशुदगी की जांच अब देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई करेगी। स्वामी शंकरदेव हरिद्वार के कनखल आश्रम से 14 जुलाई 2007 को लापता हो गए थे।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव पर आरोप है कि उन्होंने ही अपने गुरू शंकरदेव को गायब करवाया है। उत्तराखंड सरकार ने रामदेव के गुरू के लापता होने की जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी।
रामलीला मैदान में रामदेव के आंदोलन के दौरान समर्थकों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि रामदेव ने ही अपने गुरू को गायब करवाया है। रामदेव ने इस आरोप को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया था।