फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: प्रेम प्रसंग खुलने पर बहनों ने दी थी जान

Thu, 11 Dec 2014 03:42 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो चचेरी बहनों की रहस्यमयी मौत मामले में सीबीआई बृहस्पतिवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन


एजेंसी का मानना है कि बड़ी बहन के नजदीक के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग होने के बारे में पता चलने के बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली थी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार के बाद उनकी हत्या की गई।

वारदात की परत दर परत जांच से पता चला कि दोनों किशोरियों ने आत्महत्या की थी। सूत्रों ने बताया कि मामले के पांचों आरोपियों पप्पू, अवधेश और उर्वेश यादव (तीनों भाई) और कांस्टेबल छत्रपाल यादव और सर्वेश यादव को आरोपमुक्त करते हुए जांच बंद करने की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


दोनों कांस्टेबलों को राज्य पुलिस ने कथित बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट में दोनों युवतियों के पिताओं, चाचा और मुख्य गवाल नजरू की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसी साल 28 मई को 14 और 15 साल की दोनों चचेरी बहनों के शव उनके गांव के नजदीक आम के पड़े से लटके हुए पाए गए थे। इसके बाद इस मामले में मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें