फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRHM: मायावती से दोबारा हो सकती है पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाला मामले में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की मुसीबत बढ़ने के संकेत हैं। मामले की जांच कर रही सीबीआई मायावती से दोबारा पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


सीबीआई मायावती और घोटाले के मुख्य आरोपी और निलंबित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप शुक्ला को साथ बैठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा मायावती के कार्यकाल में उनके सचिव रहे एक और वरिष्ठ आईएसएस अधिकारी को भी जांच में शामिल किए जाने की योजना है। इस अधिकारी के खिलाफ एनआरएचएम मामले के दो गवाहों ने अहम बयान दिए हैं।
विज्ञापन

28 सितंबर को गुपचुप तरीके से हुई पूछताछ

गौरतलब है कि 28 सितंबर को मायावती से उनके दिल्ली स्थित निवास पर एजेंसी ने घोटाले और उससे जुड़ी दो हत्याओं के संबंध में लंबी पूछताछ की है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इससे पहले भी नीरज नयन नाम के सीबीआई अधिकारी ने मायावती से संक्षिप्त अनौपचारिक पूछताछ की थी। वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक इस मामले के दूसरे मुख्य आरोपी और मायावती के नजदीकी रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की संपत्ति अटैच करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी अपनी जांच का दायरा बढाएगा।

जिस दिन सीबीआई ने मायावती को पूछताछ के लिए संदेश भेजा था उसी दिन ईडी ने कुशवाहा की 196 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि यूपीए सरकार के दौरान एनआरएचएम जांच में मायावती पर कई बार सुई घुमी थी। लेकिन तत्कालीन निदेशक रंजीत सिन्हा उसे आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें