फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा घोटाला: चिदंबरम की पत्नी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने करोड़ों रुपये के शारदा चिट फंड घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील नलिनी चिदंबरम से पूछताछ की है।
विज्ञापन


सीबीआई ने शनिवार शाम को चेन्नई में शारदा समूह की ओर से नलिनी को दी गई कानूनी फीस के बारे में उनसे पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि शारदा समूह के चेयरमैन सुदीप्तो सेन ने अपने बयान में नलिनी को वकील रखने का जिक्र किया था। सेन अभी जेल में हैं।

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता मतंग सिंह की पूर्व पत्नी मनोरंजना सिंह के कहने पर उन्होंने नलिनी को वकील रखा था। सेन ने पिछले साल सीबीआई को एक पत्र लिखकर दावा किया था कि शारदा समूह की ओर से वकील को फीस के तौर पर एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीबीआई ने की पूछताछ

पूर्वोत्तर के एक टीवी चैनल के अधिग्रहण की समूह की योजना में नलिनी ने मनोरंजना का प्रतिनिधित्व किया और सेन के साथ सौदेबाजी में मनोरंजना को पेशेवर सलाह दी।

माना जाता है कि वकील ने अपने मुवक्किल को टीवी चैनल के अधिग्रहण में 42 करोड़ रुपये के निवेश के खिलाफ सलाह दी थी। हालांकि सीबीआई पूछताछ के बारे में नलिनी से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

उनकी टीम ने सीबीआई पूछताछ से ही इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई टीवी चैनल के अधिग्रहण के संबंध में नलिनी द्वारा तैयार की गई 70 पेजों की रिपोर्ट हासिल करने गई थी।

नलिनी के करीबियों का कहना है कि एक करोड़ रुपये की फीस एक साल तक समूह को सहयोग देने के बदले लिया गया और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें