फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत जहां: सीबीआई को मिले साजिश के ठोस सुराग

Tue, 23 Jul 2013 10:40 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इशरत जहां एनकाउंटर मामले में सीबीआई को गहरी साजिश के ठोस सुराग मिल रहे हैं।
विज्ञापन


मामले में संदिग्ध आईबी के संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार की संलिप्तता और अन्य आरोपियों के साठगांठ को पुख्ता करने में लगी सीबीआई ने अदालत से और वक्त मांगने का फैसला किया है।

सीबीआई बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट में इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट दायर करेंगी। साथ ही वह अतिरिक्त चार्जशीट दायर करने के लिए अगस्त के पहले हफ्ते तक का समय मांगेगी। अतिरिक्त चार्जशीट 26 जुलाई को दाखिल की जानी थी।
विज्ञापन


सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि इशरत एनकाउंटर के एक साल पहले हुए सादिक जमाल एनकाउंटर में भी राजेंद्र कुमार की भूमिका की जांच चल रही है।

गौरतलब है कि इशरत मामले की पहली चार्जशीट दायर करने के बाद एजेंसी ने अतिरिक्त चार्जशीट में एनकाउंटर की साजिश और राजेंद्र कुमार की भूमिका को शामिल करने की योजना की जानकारी अदालत को दी थी।

सिन्हा के मुताबिक सीबीआई राजनीतिक साजिश शब्द का इस्तेमाल नहीं कर रही है, लेकिन इतना सच है कि यह मामला सिर्फ राजेंद्र कुमार और गुजरात पुलिस के अधिकारियों तक सीमित नहीं था।
विज्ञापन


शोहराबुद्दीन, इशरत जहां और सादिक जमाल एनकाउंटर के तार एक दूसरे से जुड़े हैं। एक एनकाउंटर में शामिल अधिकारी बाकी मामलों में भी आरोपी हैं। सीबीआई को मिले सुरागों के मुताबिक सभी एनकाउंटर एक ही साजिश के तहत किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें