फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने येदियुरप्पा के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Tue, 16 Oct 2012 11:13 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ाते हुए सीबीआई ने उनके खिलाफ अवैध खनन मामले में मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। इस चार्जशीट में येदियुरप्पा के अलावा उनके दो बेटों बीवाई विजयेंद्र, बीवाई राघवेंद्र और दामाद सोहन कुमार का भी नाम है।
विज्ञापन


विशेष अदालत में दाखिल सीबीआई की इस चार्जशीट में पूर्व मंत्री कृष्णैया शेट्टी का भी नाम है। इसके अलावा बेल्लारी स्थित जेएसडब्लू स्टील लिमिटेड के सीईओ, येदियुरप्पा परिवार के शिमोगा स्थित प्रेरणा एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट, बेल्लारी की पांच अन्य कंपनियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चार्जशीट दाखिल की गई है।

येदियुरप्पा और अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पिछले साल मामला दर्ज किया था। आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाएं गई हैं। मालूम हो कि अवैध खनन मामले में लोकायुक्त की रिपोर्ट में नाम आने के बाद पिछले साल जुलाई में येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें