फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ बोल रहे थे, सीबीआई चीफ सो रहे थे

Sun, 30 Nov 2014 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज असम के गुवाहाटी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सीबीआई चीफ रंजीत सिन्हा सोते हुए नजर आए। खास बात ये कि जिस वक्त सिन्हा झपकी ले रहे थे उसी वक्त राजनाथ बिना थके काम करने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन


गुवाहाटी में डीजीपी स्तर के अधिकारियों का एक कार्यक्रम था जिसे राजनाथ सिंह संबोधित कर रहे थे। राजनाथ ने कहा कि," मैं जानता हूं कि यहां जो सीनियर अधिकारी बैठे हैं उनमें से कुछ रिटायर होने वाले हैं लेकिन मेरी सलाह है कि वे रिटायर हों पर टायर्ड न हों, बल्कि देश के लिए काम करते रहें।"

राजनाथ उधर बोलते रहे और इधर कुछ अधिकारी झपकी लेते नजर आए। राजनाथ ने ना थकने की सलाह दी लेकिन इनकी नींद पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा भी दो दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। हाल ही में सीप्रीम कोर्ट ने उन्हें टूजी मामले की जांच से भी हटा दिया था। सिन्हा इस कांफ्रेंस से पहले असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने इस कार्यक्रम में जो सबसे महत्वपूर्ण बात कही वो ये कि,"कुछ भारतीय युवक भी आईएस (आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट) की ओर आकर्षित हो रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिमों पर उंगली नहीं उठाई जा सकती। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक कार्यक्रम के दौरान ये बात बोल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें