फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे खिलाफ हैं 110 मुकदमे, हिम्मत है तो गिरफ्तार करो'

विज्ञापन
विज्ञापन
राज ठाकरे को गिरफ्तार करना महाराष्ट्र पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज होने बाद राज ठाकरे आज पुणे का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें शहर में दो दिन तक रहना है और उन्होंने पुलिस को खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, 'मेरे खिलाफ 110 मामले दर्ज हैं, पुलिस को हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए।

गौरतलब है कि राज ठाकरे के खिलाफ मनसे कार्यकर्ताओं को भड़काने और टोल बूथों पर तोड़फोड़ कराने के आरोप में पुणे में मामला दर्ज किया गया है।

ठाकरे ने टोल टैक्स न देने को कहा था

पुणे ग्रामीण पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेन (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ मंगलवार की देर रात मामला दर्ज किया।

ठाकरे के खिलाफ राजगढ़ और लोनी कालभोर पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज किया गया। ठाकरे ने अपने भाषण में कहा था कि राज्य के टोल बूथों पर गलत ढंग टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने राज्य के लोगों से टोल नहीं द‌िए जाने की अपील की थी।

उन्होंने मुंबई में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से रविवार को कहा था कि वे टोल टैक्स न दें और इसके बाद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने टोल नाकों पर जमकर उत्पात मचाया था।
विज्ञापन

मनसे कार्यकर्ताओं ने की थी तोड़फोड़

ठाकरे के बयान के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने खेड़ शिवापुर और पुणे के निकट मनजारी के टोल बूथों पर जमकर उत्पात मचाया था। ये दोनों बूथ पुणे ग्रामीण पुलिस के तहत आते हैं। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गैर कानूनी ढंग से इकट्टा होने दंगा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामले दर्ज किए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवीद्र सिंह प्रदेशी ने बताया कि राज ठाकरे के खिलाफ समाचार चैनलों पर चली रिपोर्टो की क्लीपिंग के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि हम इन वीडियों की जांच कर रहे है। हमने टोल बूथों पर तोडफोड करने के आरोप में एमएनएस पार्षद वसंत मोरे समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और ये लोग पुलिस हिरासत में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें