फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो नेताओं पर दर्ज केस की सुनवाई

Thu, 03 Jan 2013 08:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति के गिरते स्तर पर दुख व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। इस तरह के मामलों में फैसला जल्दी आना चाहिए, क्योंकि ऐसा करके ही राजनीति को स्वच्छ किया जा सकता है।
विज्ञापन


त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में यह अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पीएम और राष्ट्रपति को छोड़कर अन्य किसी को भी ‘बेकन लाइट’ और अन्य विशेषाधिकार के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

त्रिवेदी ने कहा है कि अब समय आ गया है जब हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि हम अपने लोकतंत्र के संस्थापकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। राजनीति और विधायिका को स्वच्छ करने की जरूरत है।
विज्ञापन


तृणमूल सांसद ने कहा कि उपलब्ध आंकड़े के अनुसार कई विधायक और सांसदों के गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड हैं। इस वजह से ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए, जिससे कि या तो वे आरोप मुक्त करार दिए जाएं अथवा उन्हें सजा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें