बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
अभिनेत्री पर एक ऐसी कंपनी में धोखे से नौ करोड़ रुपये का निवेश कराने का आरोप लगाया गया है, जिसे वह खुद संचालित करती हैं।
कोलकाता पुलिस ने बताया कि एमके मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि देबाशीष गुहा की शिकायत पर शिल्पा शेट्टी और इसेंशिल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (ईएसपीएल), मुंबई के रिपुसूदन कुंद्रा के खिलाफ शेक्सपियर सरानी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।