फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं पर हमले में ओवैसी बंधुओं के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
 हैदराबाद से लोकसभा सांसद और एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके विधायक भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कथित तौर पर कांग्रेस के एमएलसी और भाजपा के एक उम्मीदवार पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हमले की ये घटनाएं  ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के दौरान हुई थी।
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस एमएलसी शब्बीर अली पर कथित हमले के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि उनके भाई अकबरुद्दीन के खिलाफ नगर निगम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर खड़े एम के महेंद्र के साथ मारपीट के मामले में मामला दर्ज कराया गया है। शब्बीर पर मंगलवार को हमला हुआ था।

 मंगलवार को देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की उचित धाराओं के अंतर्गत ओवैसी और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। मीरचौक क्षेत्र में कथित तौर पर हमला करने के आरोप में मंगलवार को तेलंगाना विधान परिषद में विपक्ष के नेता शब्बीर अली ने ओवैसी और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘मीरचौक पुलिस ने ओवैसी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 323, 341, 427 आदि के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है और सबूतों तथा कानून के मुताबिक इसके लिए जिम्मेदाी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

टीपीसीसी के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी और अली ने आरोप लगाया कि ओवैसी के नेतृत्व में एमआईएम के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। रेड्डी का एक वाहन भी इन लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अली ने आरोप लगाया कि उनकी दाहिनी आंख के नीचे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है।

मीरचौक के पुलिस इंस्पेक्टर आई यादगीर ने कहा कि ऐसी ही शिकायत एक उर्दू दैनिक के पत्रकार ने भी की है कि ओवैसी और उनके कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उन पर हमला किया था। पुलिस ने यह मामला भी दर्ज कर लिया और मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें