आपने हादसे तो बहुत देखे होंगे लेकिन क्या कभी आपने देखा है कि एक चलती कार को सड़क ही निगल ले। मामला चीन का है। जहां एक चलती कार हास्यास्पद तरीके से सड़क में ही समा गई।
ये हादसा उस समय पेश आया जब एक कार सवार व्यस्त चौराहे से गुजर रहा था। वहां सड़क धंसी हुई थी। लेकिन कार सवार उसे देख नहीं पाया।
पहले तो कार का पहला हिस्सा उस गड्ढे में फंस गया। कार सवार किसी तरह से उसे निकालने की कोशिश में जुटा रहा। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
वहीं कुछ सेकेंड के बाद ये कार पूरी तरह से उस गड्ढ़े में समा गई। आखिर कैसे हुआ ये पूरा हादसा देखिए इस वीडियो में।