फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मिला 1857 गदर के तोप का गोला

Sat, 13 Dec 2014 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में गांधी वाचनालय में खुदाई के दौरान तोप का पुराना गोला मिला। मौके पर पहुंची नबाबाद थाना पुलिस ने गोले को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


किले की तलहटी में स्थित नगर निगम के गांधी वाचनालय में बृहस्पतिवार की सुबह कर्मचारियों द्वारा क्यारी बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान तकरीबन एक फीट की गहराई पर लोहे की कोई चीज कुदाल से टकराई। उसे बाहर निकाला तो वह कैप्सूल के आकार का तोप का गोला निकला।
विज्ञापन


दस इंच लंबे व ढाई इंच व्यास के इस गोले का वजन आठ किलो है। गोला मिलने की सूचना से वहां भारी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई।

वाचनालय कर्मियों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना नवाबाद पुलिस ने गोले को कब्जे में ले लिया है।

वहीं, राजकीय संग्रहालय के निदेशक डा. ए के पांडेय ने बताया कि किले के आसपास का इलाका सन 1857 के गदर में युद्ध का मैदान रहा है। यह वह स्थान है, जहां झांसी की रानी व अंग्रेजी सेना के बीच युद्ध हुआ था। यह गोला उसी युद्ध की निशानी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस से रिलीज कराकर यह गोला राजकीय संग्रहालय में रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें