फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायडू का हवाई टिकट रद्द, सड़क से 600 किमी करनी पड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस में ग्लोबल मीट में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने एयर फ्रांस पर अंतिम समय में उनका कन्फर्म हवाई टिकट रद्द करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने एयर फ्रांस पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कारण उन्हें भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से रात में करीब 600 किमी की यात्रा करनी पड़ी।

नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा कि बोर्डेओक्स में इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचने के लिए एयर फ्रांस के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते मूसलाधार बारिश के बीच रात में सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन

फ्रांस में अंतिम समय में हवाई टिकट रद्द

नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा कि बोर्डेओक्स में इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचने के लिए एयर फ्रांस के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते मूसलाधार बारिश के बीच रात में सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी।

नायडू ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया कि फ्रांस के ट्रांसपोर्ट एवं शिपिंग मंत्री एलेन विडेल्स ने इस असुविधा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी।

मालूम हो कि नायडू पांच से नौ अक्तूबर तक चलने वाले ‘टूवर्ड्स इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेटर यूज ऑफ स्पेस’ ग्लोबल मीट में भाग लेने के लिए फ्रांस की यात्रा पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें