फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के लिए बहुत महंगा पड़ा मोदी का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हालिया तीन दिवसीय कनाडा दौरा वहां की सरकार के लिए काफी महंगा रहा है।
विज्ञापन


मोदी के इस दौरे में कनाडा सरकार को करीब दो करोड़ 46 लाख 62 हजार 927 रुपये (तीन लाख 73 हजार डॉलर) खर्च करने पड़े।

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के हवाले से हफिंगटन पोस्ट कनाडा की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी के स्वागत में करीब 52 लाख 90 हजार चार सौ रुपये (80 हजार डॉलर) और काफिले पर करीब 70 लाख 36 हजार 232 रुपये (एक लाख छह हजार चार सौ डॉलर) खर्च हुए।
विज्ञापन

40 साल में पहली बार भारतीय पीएम पहुंचे कनाडा

इसके अलावा होटल के कमरों के लिए करीब छह लाख 90 हजार 821 रुपये (10 हजार 448 डॉलर)खर्च किए गए।

वहीं ऑडियो विजुअल उपकरण के लिए करीब 19 लाख 83 हजार छह सौ रुपये (30 हजार डॉलर), अनिर्दिष्ट सलाहकार के लिए करीब 14 लाख 35 हजार 332 रुपये (21 हजार 708 डॉलर) और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करीब नौ लाख 77 हजार 914 रुपये (14 हजार 790 डॉलर) का खर्च किए गए।

मालूम हो कि पीएम मोदी ने 15 अप्रैल को कनाडा का दौरा किया था। वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 40 सालों में पहली बार कनाडा का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें