फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइकरों का नहीं काट सकते चालानः दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

Tue, 29 Oct 2013 02:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, नेताओं की रैलियों की संख्या और उसमें ट्रैफिक नियमों का टूटना लगातार जारी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि हम राजनीतिक पार्टियों की रैली में शामिल हुए बाइकर्स, जो हेलमेट पहन कर नहीं आते हैं, उनलोगों का चालान नहीं काट सकते।
विज्ञापन


जेएस वालिया द्वारा दाखिल एक आरटीआई के जवाब में अपनी विवशता जताते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से कहा गया है कि ऐसे भीड़ भरी रैलियों में आए बाइकरों, जो हेलमेट पहन कर नहीं आते हैं उनका चालान करना बहुत मुश्किल काम है।
विज्ञापन


जेएस वालिया ने बीजेपी की रैली में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा यातायात उल्लघंन को लेकर छपी खबरों की क्लिपिंग को लगाकर आरटीआई दाखिल किया था।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि तुगलक रोड थाने में ऐसे 'प्रदर्शनकारियों' के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें