अभिनेता अनुपम खेर को जब भी मौका मिलता है अपने मन की बात बोलते हैं, उन्हें बोलते वक्त अपने शब्दों को तौलना नहीं पड़ता। सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी राष्ट्रगान गा सकते हैं?
वरिष्ठ अभिनेता अनपुम खेर ने कहा, 'मुझे उनकी भारतीयता पर कोई शक नहीं है, लेकिन मेरी इच्छा है कि राहुल गांधी को राष्ट्रगान गाते हुए देखूं। देखना चाहता हूं कि उन्हें शब्दों का ज्ञान है कि नहीं।'
वड़ोदरा के वीसीसीआई एक्सपो में बोलते हुए अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया।
नोटबंदी से आम लोगों को हो रही परेशानियों के सवाल पर 61 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि 500 और 1000 के नोट को बंद करने का मामला प्राइवेसी से जुड़ा था, इसलिए इस बारे में पहले किसी को नहीं बताया गया।
नोटबंदी पर विपक्ष के विरोध की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल असहिष्णुता का प्रदर्शन कर रहे हैं।